हिंदी में शुरुआत
APIMASTER API से आपकी वेबसाइट, स्टोर या ERP आपके जुड़े WhatsApp Business नंबर से मैसेज भेज सकता है और हर मैसेज की जानकारी webhook से पा सकता है। सारे मैसेज Meta के आधिकारिक WhatsApp Business Platform से जाते हैं।
ज़रूरी: Growth या Business प्लान, जुड़ा हुआ WhatsApp नंबर और Meta से अप्रूव्ड कम से कम एक टेम्पलेट।
1. API key बनाएँ
ऐप में Settings → Developer → API keys में जाएँ, ज़रूरी scopes चुनें और key कॉपी करें (सिर्फ़ एक बार दिखती है)। इसे सर्वर पर ही रखें, वेबसाइट के JavaScript में नहीं।
2. कॉन्टैक्ट और सहमति (consent) जोड़ें
curl -X POST https://app.apimaster.in/v1/public/contacts -H "Authorization: Bearer $APIMASTER_KEY" -H "Content-Type: application/json" \
-d '{"wa_id":"919812345678","name":"आशा","consent":{"utility":true,"evidence":"चेकआउट पर opt-in चेकबॉक्स"}}'
3. अप्रूव्ड टेम्पलेट भेजें
curl -X POST https://app.apimaster.in/v1/public/messages -H "Authorization: Bearer $APIMASTER_KEY" -H "Content-Type: application/json" \
-d '{"to":"+919812345678","template":{"name":"order_shipped","language":"hi","variables":["आशा","AM-2041"]}}'
ध्यान रखें
- ग्राहक के आख़िरी मैसेज के 24 घंटे के अंदर ही सादा टेक्स्ट जा सकता है; उसके बाद सिर्फ़ अप्रूव्ड टेम्पलेट।
- जिसने STOP / बंद लिखा, उसे टेम्पलेट नहीं जाएगा।
- मिनट में एक key से 120 रिक्वेस्ट तक। ज़्यादा पर
429आएगा। - Meta का चार्ज आपके Meta अकाउंट पर लगता है; APIMASTER प्रति मैसेज कुछ नहीं लेता।
पूरी तकनीकी जानकारी अंग्रेज़ी में: API reference, Webhooks, Errors।